Tuesday, 25 July 2023

माँ बिना सब सुना : प्रज्ञा अंकुर जैन

घर के आंगन में लगा
हरसिंगार का पेड़
एक छोटा सा पौधा 
मैंने अपने हाथों से लगाया था

अब घर की दीवारों - छतों से भी ऊंचा हो गया है।
इस हरसिंगार को देखकर 
मां तुम बहुत याद आती हो। 
कितना खुश होकर समेट लेती थी तुम ।

आंगन में बिखरे हुए फूलों को
देखो कितना फूल रहा है हरसिंगार
घर का आंगन फूलों से भरा पड़ा है
फिर भी कितना सूना है 

और सूना सूना सा है मन
तुम जो नहीं हो यहां,
इन फूलों को देखकर तुम कितना उत्साहित हो जाती
सोचकर बहुत उदास हूं मैं।

सारा घर खुशबू से महक रहा है
और वह खुशबू 
इस घर में बसी हुई तुम्हारी खुशबू से
मिल गई है
अब इन फूलों से तुम्हारी खुशबू आती है।

मैने फूलों को तस्वीरों में कैद कर लिया है
पर खुशबू को कैद करने के लिए 
मेरे पास कुछ नहीं है।
जब तक मौसम है फूलों का
इन्हे रोज महसूस करूगी मैं।
और तुम्हे महसूस करूंगी
हर मौसम में ।
          – प्रज्ञा अंकुर जैन



प्रणव ध्वनि : ज्योति जैन

भगवान की कीमत नहीं, 
श्रद्धा की कीमत है !

जब हृदय से श्रद्धा नहीं तो, 
साक्षात भगवान नहीं दिखते ॥

"जब हदय में श्रद्धा जाग जाये तो 
मंदिर में रखे पाषाण में भी भगवान दिखायी दे जाते है।

जब है आपके दिल में आस्था 
तभी होता है भगवान से वास्ता ।

जब रखोगे भगवान से वास्ता
तभी मिलेगा मोक्ष का रास्ता ।

भगवान के सामने जो झुकता है 
वह सबको अच्छा लगता है ।

पर जो सबके सामने झुकता है 
वह भगवान को अच्छा लगता है ।
                            – ज्योति जितेन्द्र जैन


Sunday, 23 July 2023

अभिलाषा : लिपिका मुखर्जी

अभिलाषा
**************************
अभिलाषाएँ उड़ान भरने की, जैसे पंखों को उड़ान देने की,
मन की इच्छाएँ बादल बनकर, खुल कर बरसने की।

बीते लम्हों की छाया संग, धूप छाँव सा संवारने की,
जीवन की राहों पर नैया, आगे की ओर पार करने की।

सितारों से सजी आसमान, सपनों से आबाद करने की,
दिल की धड़कनों की गहराई, खोजते रास्ता नया बनाने की।

प्रेरणा के पंख लिए हम, आगे की ओर उड़ान भरने की,
अनमोल विचारों की धरती पर, खुदको फैलाकर रचने की।

सपने सच करने की भीड़ में, खुद को खोजने की खोज करें,
उधारनी ज़िन्दगी की उड़ान, पायें अपने रंग में रंग करें।

बदले भाग्य का सफर नया, जीवन की लहरों से टकराकर,
साहस से पंख फैलाएं हम, उड़ान भरें अपने सपनों की ऊँचाइयों को छू लें।
                        – लिपिका मुखर्जी

पत्नी: एक चांदनी रात की भावना : ज्ञानेन्द्र श्री चैतन्य



पत्नी: एक चांदनी रात की भावना
******************************
सपनों की दुनिया की रानी,
मेरे दिल की राहत और अमानी।
विश्वास की दोपहरी, अनमोल सा खजाना,
पत्नी, मेरी प्रेम कहानी की भावना।

तुम एक गुलाब की मिसाल हो,
हर बाधा हर तकलीफ़ का हल हो।
मेरे मन की आराम की ओर,
प्यार का रंग तुम्हारे आँचल में बसा हो।

जैसे मीठे बच्चे को हो चाह,
तुम्हारे बिना मेरा जीवन विरान है।
धूप की तरह तपते दिनों में,
तुम छाँव की तरह हर पल बने मेरे साथ।

मेरे दिल की धड़कन, मेरी सांस,
ज़िंदगी का एक अनमोल हिस्सा हैं तुम।
प्यार की गहराई, सच्चे इश्क का पात्र,
तुम्हारे बिना, जीवन विरान सा लगता हैं हर बार।

जैसे मधुबन की रमणी भवना,
तुम्हारे संग में मिलती हैं सभी जिंदगी की राहत।
खिलते फूलों की तरह, मुस्कान भरी छोर,
तुम जीवन को चमकदार, सुंदर सा बनाती हो।

प्रेम की गर्माहट से सजी है तुम्हारी आँखें,
सपनों की मस्ती, भरे तुम जीवन को रंग।
तुम जीवन के रंगीन चित्र की मिसाल,
मेरे दिल की सहेली, अनमोल रत्न की भावना।

पत्नी: एक चांदनी रात की भावना,
मेरे दिल के किनारे की चाहत की मन्नत।
तुम्हारे बिना जीवन, बस एक अधूरा गीत,
तुम्हारी ममता से ही मिलता है सबको आनंद।।
                – ज्ञानेन्द्र श्री चैतन्य , उड़ीसा 

है कौन ये स्त्री : अद्वैत वेदांत रंजन


है कौन ये स्त्री 
*************************************
एक स्वर्णिम सितारा बन, जलती रहती है आकाश में,
सावन की बूंदों सी चमकती, रविवर्मा में खिलती,

चंचल सी लहरों की छाया, अपनी यादों में जलती।
वनमाली के हाथों से, खींची जाती है फूलों की तरह,

अपनी बेपनाह मोहब्बत से, जीवन को सजाती,
सुन्दरी बनाती है जग को, प्यारी है वह शायद हर एक को।

प्रेम की दो धाराओं में, बहती ज्वाला जैसी,
क्रोध की आग भी धरती पर, अपने प्यार की रक्षा में जलती।

माँ की गोदी सी आँचल में, छुपा है सबकी खुशियों का सागर,
अपनी संतानों की संवरती, हर मुश्किल को आसान बनाती।

अधिकारिणी की विद्या, बदल देती ज़माने की धारा,
कामयाबी की चोटी छूती, वह अपनी मेहनत से बनती।

विरासत को बाँधने वाली, समृद्धि की खेती करती,
सृष्टि की नायिका कहलाती, सबका आदर  करती।

प्रकृति की रानी वह है, पालती सभी को प्यार से,
माँ भी उसका ही अवतार है, जननी सभी की संसार है।

समाज की मज़बूरियों को भी, उसने तोड़ दिया आज़ादी से,
निर्भय और साहसी वह है, स्त्री शक्ति का प्रतीक है।

अपने सपनों की उड़ान, उँचाईयों को छू रही है,
वो आज भी सृष्टि को, नव अभियान की सृजन कर रही है।

समाज को जाग्रत करती, अपनी ताकत से जान देती,
सबको एक साथ मिलकर, नए सवेरे की सृजन कर रही है।

उजालों की मिसाल वह है, सभी को रोशनी सिखाती,
प्रेम भाव की शिक्षिका है, हर दिल को प्यार से भर रही है।

समाज के हृदय में, बसती है वह खुशियों की धरा,
महिला एक वरदान है, जीवन की बहार है।
                                   – अद्वैत वेदांत रंजन

Friday, 21 July 2023

प्रकृति : ऋषित श्रीवास्तव

प्रकृति
***************************
प्रकृति का यह रूप निराला, कितना मनमोहक कितना प्यारा
सुबह-सवेरा जब हो जाता, सूरज अपना तेज फैलाता
बादल लहरा कर आता, इंद्रधनुष रंग बिखराता।

चिड़ियाँ की चहचहाहट से, चारों दिशाएँ गूंज जाती
कोयल जब गीत सुनाती, है हवाएँ भी मगन हो जाती।
तितलियाँ फूलों पर मंडरा कर, करती रहती अठखेलियाँ |

बारिश कहती ठुमक ठुमुक कर
हरियाली मेरी सहेलियाँ
फूलों से आती खुशबू,

ईश्वर का स्मरण कराती मंदिर के घंटों की ध्वनि,
रोम-रोम प्रफुल्लित कर जाती
तब मन कहता हे विधाता ! मनुष्य क्यों नहीं समझ पाता

प्रकृति का यह रूप निराला 
कितना मनमोहक कितना प्यारा
                           -ऋषित श्रीवास्तव


जागो कि हमको जगाती ये धरती : भारती नामदेव

   जागो कि हमको जगाती ये धरती
*******************************************
                     जागो कि हमको जगाती ये धरती
                     ये कब थी चिखों से चित्कारती धरती
                     ये तो हे दुश्मन को ललकारती धरती। 
 देवों की धरती,यह मुनियों की धरती है।
धीरों की बस्ती,ये वीरों की बस्ती हैं।
वेदों की गंगा यहां,ऋषियों की कश्ती है।
डुबो दे जो हमको,यहां किसकी वो हस्ती है।
                      जागो कि हमको जगाती ये धरती
                      ये कब थी चिखों से चित्कारती धरती
                      ये तो हैं दुश्मन को ललकारती धरती।
राम की धरती,ये कृष्ण की धरती।
दुष्टों के सिर को,कुचलती ये धरती।
शुरों का अर्जन,यहां सिहों सा गर्जन हैं
छलता जो हमको, यहां उसका ही मर्दन है
                       जागो कि हमको जगाती ये धरती
                       ये कब थी चिखों से चित्कारती धरती
                       ये तो हैं दुश्मन को ललकारती धरती।
दुर्गा की धरती,ये काली की धरती।
जीवन प्रदाई जगदम्बा की धरती।
सीता की धरती,ये सावित्री की धरती।
मात्तृ स्वरुपा अपार शक्ति की धरती।
                       जागो कि हमको जगाती ये धरती
                       ये कब थी चिखों से चित्कारती धरती
                       ये तो हैं दुश्मन को ललकारती धरती।
आया तो था,एक सिकन्दर यहां भी।
पर चलती हैं कब,यहां आतातायी की मर्जी।
क्रूरों को ,सबक जो सिखाती ये धरती।
यही तो हैं हमारे स्वाभिमान की धरती।
                       जागो कि हमको जगाती ये धरती
                       ये कब थी चिखों से चित्कारती धरती
                       ये तो हैं दुश्मन को ललकारती धरती।
धीर भरी ,वसुधेव की धरती।
विश्व कुटुम्ब आधार की धरती।
पर घात सहे क्यों,ये हैं वीरों धरती।
ऐसी हैं ये, सद्चरितों की धरती।
                      जागो कि हमको जगाती ये धरती
                      ये कब थी चिखों से चित्कारती धरती
                      ये तो थी दुश्मन को ललकारती धरती।
अब हटा दो दिलों से ये कायरता के पहरे।
फिर सजा दो सरो पे वो वीरता के सहरे।
कि विश्व गुरु थे ,फिर विश्व गुरु बन।
 रचा दो वही स्वर्णिम इतिहास की धरती।
                                       –भारती नामदेव



परिणाम घोषित

शीर्ष स्थान :– 🥇प्रथम पुरस्कार विजेता : अद्वैत वेदांत रंजन (राशि: ₹1001/–) 🥈द्वितीय पुरस्कार विजेता : सीमा रंगा इंद्रा एवं ज्ञ...